Tata EV Offer: साल 2025 में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए जा रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योकि टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों जैसे – TATA Punch EV, TATA Nexon EV, Tata Curvv EV और Tiago EV – पर शानदार ऑफर की घोषणा की है। टाटा कंपनी ने मई 2025 तक सीमित समय के लिए भारी छूट और विशेष ऑफर्स अपने ग्राहकों को पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को ₹1.7 लाख रूपये तक के लाभ मिल सकते हैं।
छूट किस मॉडल पर मिल रही है?
Tata Curvv EV (MY2024 स्टॉक)
टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV Curvv EV पर सबसे बड़ी छूट दी जा रही है। 2024 मॉडल पर कुल मिलाकर ₹1.7 लाख तक की छूट उपलब्ध है। इसमें ₹90,000 का सीधा कैश डिस्काउंट, ₹30,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर, और ₹50,000 तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है। यह ऑफर डीलरशिप्स पर स्टॉक क्लीयरेंस के तहत दिया जा रहा है।
Tata Nexon EV (MY2024 स्टॉक)
टाटा भारत में की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV में से एक, Nexon EV, के पुराने स्टॉक पर भी ग्राहकों को काफी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को ₹1.4 लाख रूपये तक के शानदार फायदे मिल सकते हैं। इसमें ₹20,000 रूपये तक का कैशबैक, एक्सचेंज और लॉयल्टी ऑफर्स के साथ एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है।
Tata Punch EV और Tiago EV
इन दोनों मॉडलों पर भी कंपनी ने छूट का ऐलान किया है। हालांकि, छूट की राशि मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। MY2025 यूनिट्स पर मुख्यतः एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस ही लागू हैं।
छूट क्यों दी जा रही है?
यह ऑफर टाटा मोटर्स के MY2024 स्टॉक को क्लीयर करने के उद्देश्य से लाया गया है। कई डीलरशिप्स पर पुराने स्टॉक की उपलब्धता अभी भी बनी हुई है, जिसे जल्दी से बेचने के लिए ये डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। वहीं, नए MY2025 स्टॉक पर भी कुछ सीमित लाभ बरकरार रखे गए हैं।
कैसे उठाएं लाभ?
अब अगर आप भी साल 2025 में ही इनमें से कोई भी Tata EV खरीदने की सोच रहे हैं और अपना मन बना चुके है, तो तुरंत अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर संपर्क करें जिससे आपको अधिक जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। वहां जाकर आप उपलब्ध स्टॉक, छूट की वैधता, कार डिजाईन, फीचर और शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा Tata Altroz भी अपनी नई कार लॉच करने जा रहा है साथ ही, टाटा की इन शानदार EV करो की टेस्ट ड्राइव और एक्सचेंज वैल्यू का भी भी जान सकता है।
Tata की EV पोजिशनिंग
भारत सरकार के प्रोत्शाहन के बाद से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही है और Tata Motors EV सेगमेंट में एहम भूमिका निभा रही है। कंपनी के पास भारत के मीडिल क्लास परिवारों से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में EV की रेंज मौजूद है। सरकार की इन ईवी नीतियों, सब्सिडी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहे विकास के कारण अब ग्राहक पेट्रोल-डीजल के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिससे पर्यावरण के साथ साथ ग्राहकों को भी काफी फायदा पहुच रहा है
निष्कर्ष
अगर आप एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली कार की तलाश में हैं, तो Tata की ये EV डील्स आपके लिए सुनहरा मौका हैं। ध्यान रखें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर है। जल्द निर्णय लेकर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।